ASANSOLBengali News

बंगाल की संस्कृति का अपमान कर रही बीजेपी : जितेन्द्र तिवारी

राज्य की जनता से माफी मांगनी होगी दिलीप घोष को

https://www.facebook.com/BANGALMIRROR/videos/447835906344698

बंगाल मिरर, आसनसोल : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दिलीप घोष ने मां दुर्गा के बारे में अपमानजनक बातें कही हैं। दिलीप घोष को इसके लिए राज्य की जनता से माफी मांगनी होगी। उक्त बातें शुक्रवार को उषाग्राम के अग्निकन्या भवन में पत्रकार सम्मेलन कर पांडवेश्वर के विधायक जितेन्द्र तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि दिलीप घोष ने हिन्दू समाज की मातृ समान देवी मां दुर्गा के बारे में आपत्तिजनक बातें कही हैं। बंगाल की संस्कृति पर उनका बयान कलंकपूर्ण है।

तृणमूल कांग्रेस इस अपमान को धिक्कार करती है। बंगाल की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य की जनता इसका जवाब विधानसभा में देगी। वहीं तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव सह जिला को-ऑर्डिनेटर वी शिवदासन दासू ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मीडिया में रहने के लिए ऐसी बातें बोलते हैं। बंगाल की सबसे बड़ी पूजा दुर्गापूजा होती है। इस पूजा में सभी धर्म के लोग एक साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस बीते 10 वर्षों से शासन कर रही है।

बीते दो साल से भाजपा राज्य में सता के लिए बंगाल की संस्कृति पर हमला कर रही है। राज्य की जनता इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। राज्य की जनता मां दुर्गा को अपमान करने वालों को कभी राज्य में सत्ता बनाने नहीं देगी।

Leave a Reply