Abhinav Shaw जूनियर विश्कप में पदक जीतने पर सम्मानित
बंगाल मिरर, आसनसोल : निशानेबाजी जूनियर विश्व कप प्रतियोगिता में एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीतने वाले आसनसोल के युवा निशानेबाज अभिनव साव को आज आसनसोल राइफल क्लब में सम्मानित किया गया इस मौके पर नेशनल राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष वी के ढल ने बताया कि अभिनव ने हाल ही में जर्मनी में आयोजित विश्व जूनियर निशानेबाजी प्रतियोगिता में 1 स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर देश का नाम ऊंचा किया था आज आसनसोल राइफल क्लब की तरफ से उनको सम्मानित किया गया ।











ह वह आगे भी इस तरह से देश के नाम को आगे बढ़ाते रहें और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदकों की झड़ी लगाएं और अपने परिवार के साथ साथ पूरे देश का नाम रौशन करें इसकी कामना की गई उन्होंने बताया कि भारतीय निशानेबाज को आशीर्वाद देने राज्य के मंत्री बने घटक के भी आने की बात थी लेकिन आज कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ उनके जरूरी बैठक की वजह से नहीं आ पाए लेकिन उन्होंने कोलकाता से ही अभिनव को आशीर्वाद भेजा है। इस दौरान उद्योगपति बिजय शर्मा, राइफल क्लब के संदीप सामंत, अनुपम पांडेय आदि मौजूद थे।


- কল্যাণেশ্বরী মন্দিরের সেবাইতের বাড়িতে দিনদুপুরে চুরি, এলাকায় চাঞ্চল্য
- Kalyaneshwari Temple पुजारी के घर से गहने-नकदी चोरी !
- Kulti : विजयादशमी पर मंत्री डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने किया विसर्जन घाटों का निरीक्षण
- Asansol Durga Idol Immersion 2026: आसनसोल गांव में 292 साल पुरानी परंपरा, नौ दुर्गा प्रतिमाओं का एक साथ विसर्जन
- Asansol – Durgapur Police ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, सीपी सहित अन्य अधिकारी रहे उपस्थित


