ASANSOL

LOKSABHA 2024 के पहले BJP में सांगठनिक फेरबदल, क्या ये नेता टिकट की रेस से हुए बाहर ?

बंगाल मिरर, आसनसोल : LOKSABHA 2024 के पहले BJP में सांगठनिक फेरबदल। लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा ने विभिन्न जोन विभागों के संयोजक और सह संयोजकों की घोषणा की है। इसके साथ ही शाखा संगठन के प्रभारियों की भी घोषणा की गई है। प्रदेश अध्यक्ष डा. सुकांत मजूमदार ने यह दायित्व सौंपा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव प्रणय राय ने यह सूची जारी की है।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल को कोलकाता जोन का संयोजक बनाया गया है। वहीं कृष्णेंदु मुखर्जी को उत्तर 24 परगना विभाग के संयोजक बनाये गये हैं। राढ़ बंग जोन की संयोजक सांसद लॉकेट चटर्जी, सह संयोजक विधायक लक्ष्मण घोरूई तथा देवतनु चक्रवर्ती को बनाया गया। वहीं बर्दवान विभाग का संयोजक विद्यासागर चक्रवर्ती तथा सह संयोजक निर्मल कर्मकार को बनाया गया है।

युवा मोर्चा प्रभारी हिरणमय चट्टोपाध्याय, महिला मोर्चा प्रभारी पारोमिता दत्ता, किसान मोर्चा के श्यामचंद घोष, एससी मोर्चा के रथीन बोस, एसटी मोर्चा के खुदीराम टुडू, ओबीसी मोर्चा के मनोज पांडेय तता अल्पसंख्य मोर्चा की प्रभारी मफूजा खातून को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही 3 सदस्यीय मीडिया विभाग बनाया गया है।

List given below

Leave a Reply