ASANSOL

Video Viral तृणमूल नेत्री दे रही वैक्सीन, विवाद

बंगाल मिरर, सीतारामपुर : Video Viral तृणमूल नेत्री दे रही वैक्सीन, विवाद, आसनसोल नगरनिगम की प्रशासक बोर्ड सदस्य व पूर्व मेयर सह तृणमूल नेत्री तबस्सुम आरा द्वारा एक महिला को कोरोना वैक्सीन लगाते हुए वीडियो वायरल Video Viral हो गया है। आसनसोल नगरनिगम द्वारा लच्छीपुर स्थित रेडलाइट एरिया में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया था। यहां नगरनिगम बोर्ड सदस्य तबस्सुम आरा भी पहुंची। यहां एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि स्वास्थ्य कर्मी की जगह तबस्सुम आरा खुद महिला को वैक्सीन लगा रही है। इसे लेकर विवाद पैदा हो गया है। स्वास्थ्य कर्मी के रहते हुए क्यों तृणमूल नेत्री ने वैक्सीन लगाया। कोरोना वैक्सीन देने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया था। 

वैक्सीन लगाने के बाद तबस्सुम आरा ने कहा क्या उन्होंने कुछ गलत किया? उन्होंने नर्सिंग का प्रशिक्षण लिया हुआ है। कैंप में आई थी इसलिए एक महिला  को वैक्सीन लगा दिया। वहीं सीएमओएच डा. अश्विनी कुमार माझी का कहना है कि स्वास्थ्य कर्मियों के मौजूद रहते हुए इस तरह से वैक्सीन लगाना सही नहीं है ।

Leave a Reply