DURGAPUR

DURGAPUR में हवाई फायरिंग मचा हड़कंप, हुआ गिरफ्तार

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : दुर्गापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेन गेट स्थित चांद देवी मेमोरियल विद्यालय के निकट एक स्थानीय युवक द्वारा DURGAPUR सरेआम हवाई फायरिंग करने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। अवैध हथियार से आसमानी फायरिंग करने वाले युवक की पहचान अमन सिंह के रूप में की गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर भारी संख्या में पहुंची पुलिस ने अभियुक्त अमन सिंह को पिस्तौल समेत गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि अमन सिंह मेन गेट इलाके का निवासी है। अमन बुधवार को अपने किस मित्रों के साथ शराब पी रहा था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

इसके बाद नशे मेंधुत अमन ने एक आसमानी फायरिंग की एवं घटनास्थल से फरार हो गया। वहीं अमन को अपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पहले भी गिरफ्तार किया गया था।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव से पहले इलाके में हवाई फायरिंग करने से स्थानीय लोगों में हलचल मचा हुआ है। इस तरह से देखा जाए तो चुनाव से पहले अमन जैसे कुछ लोग इलाके का माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है। वही पुलिस अभियुक्त अमन का बायोडाटा भी खंगाल रही है। इस दौरान शराब के नशे में धुत अमन किसी व्यक्ति पर भी फायरिंग कर सकता था।

इस संदर्भ में वार्ड पार्षद सह एमएमआईसी धर्मेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इलाके का माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव से पहले इस तरह की घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

दुर्गापुर के थाना प्रभारी राजशेखर मुखर्जी ने बताया कि अभियुक्त अमन सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस दौरान हवाई फायरिंग के लिए इस्तेमाल किए गए पिस्तौल को भी बरामद किया गया है। अब सवाल यह है कि अमन को पिस्तौल किसने और किस उद्देश्य से दिया था। वही किसके इशारे पर अमन हवाई फायरिंग कर के फरार हुआ था।

इस बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार की दोपहर एक विद्यालय के सामने हवाई फायरिंग करने की खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। वहीं घटना की जानकारी के लिए स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल गए। विधानसभा चुनाव से पहले इलाके में हिंसा की राजनीति नहीं होनी चाहिए। वही हवाई फायरिंग की घटना से इलाके में तनाव व्याप्त है। उन्होंने कहा कि अमन को पिस्तौल देने वाले लोगों को भी गिरफ्तार करने की आवश्यकता है।

Leave a Reply