Asansol – Durgapur Police 12 वां स्थापना दिवस समारोह
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल 🙁 Asansol – Durgapur Police ) शुक्रवार को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस पर 12 वें राइजिंग डे समारोह की शुरूआत हुयी। पुलिस लाइन मैदान में 12 वें स्थापना समारोह में पुलिस आयुक्त सुनील कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद पुलिस कमिश्नरेट के जवानों की टुकड़ियों की सलामी सीपी ने ली तथा परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने बेहतर कार्य करनेवाले पुलिस अधिकारियों और जवानों को मेडल देकर सम्मानित किया।














पुलिस आयुक्त श्री चौधरी ने कहा कि हाल के वर्षों में पुलिस ने न सिर्फ कानून की रक्षा का कार्य किया है, बल्कि सामाजिक तौर पर जनता के साथ जुड़कर भी काफी कार्य किया है। इसके लिए पुलिस द्वारा विभिन्न सामाजिक योजनायें भी चलायी जा रही है। पुलिस कमिश्नरेट के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न थाना स्तर से लेकर मुख्यालय स्तर पर प्रतियोगितायें व सामाजिक आयोजन किये जायेंगे। इस दौरान ट्रैफिक जागरूकता तथा साइबर अपराध से बचाव को जागरूकता अभियान भी चलेगा। यहां पौधरोपण किया गया।इस दौरान कमिश्नरेट के तमाम वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण व बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद थे।
- Indian Bank ने 32 लाख रुपये का ऋण नहीं चुकाने पर मकान पर लिया कब्जा
- 2021 चुनावी हिंसा मामले में तृणमूल के पूर्व उपप्रधान अशोक हेला और श्रमिक नेता विवेक मंडल गिरफ्तार
- তৃণমূলের প্রাক্তন উপপ্রধান অশোক হেলা ও শ্রমিক নেতা বিবেক মন্ডল গ্রেফতার
- আসানসোলে মাধ্যমিকের কৃতিকে ল্যাপটপ দিলো এনজিও ” জাগরণ “
- নাবালিকাকে বিয়ের প্রতিশ্রুতি দিয়ে সহবাসের মামলা , দোষী সাব্যস্ত যুবকের ১০ বছরের সশ্রম কারাদণ্ডের নির্দেশ আসানসোল পকসো কোর্টের


