AMC POLLASANSOL

Asansol में मतदान केन्द्र का छज्जा गिरा, शिफ्ट किया गया पास के भवन में

बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol में मतदान केन्द्र का छज्जा गिरा, शिफ्ट किया गया पास के भवन में आसनसोल साउथ थाना क्षेत्रमें आसनसोल नगर निगम के वार्ड संख्या 57 के 3 नंबर बूथ  फतेहपुर गांव एफपी स्कूल का छज्जा तथा छत की प्लास्टर का कुछ हिस्सा गिर गया। इससे वहां ड्यूटी पर आये मतदान कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में कर्मी जख्मी होने से बाल-बाल बच गये।  इस घटना के बाद से मतदान केन्द्र को पास ही नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने का फैसला किया गया।


एसडीओ सह एमआरओ अभिज्ञान पांजा ने कहा कि वार्ड संख्या 57 में बूथ की छत का कुछ हिस्सा गिरने की सूचना मिली है। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आपात स्थिति में मतदान केन्द्र पास ही स्थित भवन में शिफ्ट किया गया है। ताकि शनिवार को मतदान के दौरान मतदाताओं को परेशानी न हो।

Asansol में वोट से पहले जगह-जगह हंगामा, तोड़फोड़, विरोधी उतरे सड़कों पर

Asansol चुनाव में धांधली के लिए बाहर से लोग लाने का आरोप, BJP के विरोध पर पुलिस ने हिरासत में लिया

Leave a Reply