Weather Updates : Cyclone Mocha से पहले लू का अलर्ट
बंगाल मिरर, कोलकाता : ( West Bengal News In Hindi ) बंगाल की खाड़ी में चक्रवात मोका ( Cyclone Mocha ) बन रहा है। लेकिन उससे पहले भीषण गर्मी से दक्षिण बंगाल के कई जिले झुलसने वाले हैं. लिस्ट में कोलकाता का नाम भी शामिल है। मौसम विभाग की ओर से लू की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के विभिन्न जिलों में मंगलवार से लू का प्रकोप जारी रहेगा. जो गुरुवार तक चलेगा।



अलीपुर मौसम विभाग के सूत्रों के अनुसार, दक्षिण बंगाल के इन आठ जिलों हावड़ा, हुगली, दक्षिण 24 परगना, दोनों बर्दवान, पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा और बीरभूम में मंगलवार को लू की स्थिति विकसित होने वाली है। हालांकि बुधवार को दक्षिण बंगाल के हर जिले में लू का प्रकोप जारी रहेगा. गुरुवार को पुरुलिया, दोनों बर्दवान, पश्चिम मेदिनीपुर, बीरभूम और बांकुड़ा में लू की स्थिति बनेगी। मौसम कार्यालय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विज्ञानियों ने बताया कि 10 मई को चक्रवात ‘मोका’ बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व और इससे सटे पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और अंडमान सागर के ऊपर बनेगा और उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। लेकिन उससे पहले पूरे दक्षिण बंगाल में गर्मी का यह कहर जारी रहेगा।








बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान सोमवार सुबह दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती दबाव में बदल गया। जो मंगलवार को गहरे डिप्रेशन का रूप ले सकता है। बुधवार तक डीप डिप्रेशन और मजबूत हो जाएगा और चक्रवात बन जाएगा। अलीपुर मौसम कार्यालय के सूत्रों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के कारण राज्य में दक्षिणी हवाओं का प्रवेश अवरुद्ध हो गया है। इसके बजाय उत्तर पश्चिम से गर्म और शुष्क हवाएं राज्य में प्रवेश कर रही हैं। जिसके कारण, मौसम कार्यालय ने राज्य में तापमान में वृद्धि की भविष्यवाणी की है।हालांकि चक्रवात मोका बनने के बाद मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि यह किस तट की ओर बढ़ेगा। बंगाल में भी तूफानी बारिश से राहत मिलेगी या नहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी कुछ नहीं कह सके हैं।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद



