Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

CHAITALI TIWARI ने मेयर को लिखा पत्र, लोकसभा चुनाव घोषणा से पहले करें पानी की समस्या का समाधान

बंगाल मिरर, आसनसोल । आसनसोल नगर निगम 27 नंबर वार्ड की भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने के मेयर बिधान उपाध्याय को पत्र लिखकर आसनसोल नगर निगम के इलाके में पानी की समस्या के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने मेयर बिधान उपाध्याय को मेयर बनने पर मुबारकबाद दिया और कहा कि अभी तक मेयर इन काउंसिल का गठन न होने से विभागों का वंटन नहीं हो पाया है। इस वजह से विभिन्न विभागों के काम करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

CHAITALI TIWARI

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बहुत जल्द आसनसोल लोकसभा केंद्र में उपचुनाव की तारीखों की घोषणा भी मुख्य चुनाव आयोग द्वारा कर दिया जाएगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही आचार संहिता लागू हो जाने से विकास के कोई भी नए काम नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में विकास के कार्यों की गति अवरुद्ध हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम आने वाला है। ऐसे में आसनसोल नगर निगम में जहां जहां पानी की समस्या है उन समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द से जल्द नगर निगम द्वारा उन वार्डो के पार्षदों के साथ बातचीत कर कार्यवाई करने की जरूरत है।ताकि इन क्षेत्रों के लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की किल्लत से जूझना न पड़े।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *