Asansol में टोटो पर लगाम, प्रदर्शन, राजू की मांग टोटो बेचनेवाले हो गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : प्रशासन के निर्देशानुसार आज से जीटी रोड पर गिरजा मोड़ से आश्रम मोड़ तक टोटो का परिचालन बंद कर दिया गया इसके खिलाफ टोटो चालकों ने आज शहर में विरोध प्रदर्शन किया इसे लेकर श्रमिक नेता राजू अहलूवालिया ने कहा कि जिन टोटो शोरूम के मालिकों ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के नाम पर टोटो बेचा है असली गुनहगार वह है बिना रूट के इस तरह से टोटो बेच देना अन्याय है और इन युवाओं के साथ नाइंसाफी है











उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ उन्होंने कई बार आरटीओ में आवेदन किया था कि जिस तरह से गैरकानूनी तरीके से टोटो शोरूम टोटो बेच रहे हैं उस पर नकेल कसी जाए लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई जिस वजह से परिस्थिति आज यहां तक पहुंच गई उन्होंने कहा कि अगर टोटो चालकों के लिए जीटी रोड पर आश्रम मोड से गिरजा मोड़ तक नो इंट्री लगाई जाती है तो यह नो इंट्री सभी अवैध वाहनों के लिए लगानी होगी उन्होंने गैरकानूनी टोटो शोरूम मालिकों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि असली गुनाहगार वह है जिन्होंने बेरोजगार युवाओं का फायदा उठाते हुए उन्हें और टोटो बेच दिया जबकि उनको यह पता ही नहीं था कि वह किस रूट पर चलाएंगे


उन्होंने कहा कि किसी भी टोटो चालक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और वह आईएनटीटीयूसी के पश्चिम बर्धमान जिला अध्यक्ष अभिजीत घटक और मंत्री मलय घटक से इस बारे में बात करेंगे ताकि किसी भी टोटो चालक के साथ अन्याय न हो उन्होंने कहा कि वह आरटीओ से भी मुलाकात करेंगे और मांग रखेंगे कि इन सभी टोटो का पंजीकरण किया जाए और उनको निर्धारित रूट प्रदान किए जाएं
- Asansol Rail Jan Samvad 2026: डीआरएम ने यात्रियों से की बात, मांगे सुझाव
- Asansol Mahavir Akhara 2026: जीटी रोड पर उमड़ी रिकॉर्ड भीड़
- आसनसोल में व्यवसायी की दिवंगत पत्नी की स्मृति में वस्त्र वितरण और नर-नारायण सेवा
- আসানসোলে ব্যবসায়ীর প্রয়াত স্ত্রীর স্মৃতিতে বস্ত্র বিতরণ ও নরনারায়ণ সেবা
- একাদশীর সকালে শ্বশুরবাড়ি থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার সালানপুরে গৃহবধূর রহস্য মৃত্যুতে চাঞ্চল্য, আটক স্বামী

