ASANSOL

युवक ने लगाई फांसी, पड़ोस के पति-पत्नी गिरफ्तार

बंगाल मिरर, राजा, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना के आसनसोल गांव नामो पाड़ा में पुलिस ने मृत युवक के बगल में रहने वाले एक दंपति को घटना में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मृत युवक के परिवार द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है।

मृतक की पहचान 44 वर्षीय गौतम रॉय के रूप में हुई। आरोपियों में बसंत राय और सांत्वना रॉय हैं।  दोनों को गुरुवार को आसनसोल कोर्ट ले जाया गया। वहीं शव का  आसनसोल जिला अस्पताल में शव परीक्षण किया गया।पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 23 मार्च को गौतम रॉय की पत्नी के साथ पड़ोसी सांत्वना रॉय द्वारा कचड़ा फेंकने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ था। 

जब गौतम रॉय को उस समय खबर मिली, तो रॉय दंपति उनके साथ बहस में पड़ गए। उन्हें अपमानजनक शब्द कहा गया। बाद में बुधवार रात को, घर के लोगों ने गौतम रॉय को  फंदे से लटका हुआ देखा। खबर मिलते ही पुलिस आई। पूरे इलाके में तनाव फैल गया। मृतक युवक के परिवार ने पुलिस को बताया कि गौतम रॉय ने पड़ोसी रॉय दंपति के कारण  आत्महत्या कर ली थी। दोनों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

उन्होंने पुलिस को शव को उतारने से रोका। पुलिस ने फिर रॉय दंपति को गिरफ्तार किया। तब स्थिति सामान्य हुई। प्राथमिक जांच के बाद, पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों को परिवार की एक लिखित शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply