LatestPANDESWAR-ANDAL

पांडेश्वर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना

पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

बंगाल मिरर, पांडेश्वर : पांडेश्वर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से लोगों भारी आक्रोश है। पांडेश्वर थाना क्षेत्र के डालुरबांध इलाके में एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना केंद्र कर इलाके में तनाव का माहौल है वहीं लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Sample image

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम एक 13 वर्षीय किशोरी दुकान से कुछ सामान खरीदारी कर अपने घर वापस लौट रही थी उसी समय तीन या चार दरिंदे उसे उठाकर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब परिजनों को घटना की जानकारी दी उसके बाद लोग शिकायत करने के लिए थाने पहुंचे।

देर शाम शिकायत होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है

Leave a Reply