परिवहनकर्मियों की निशुल्क नेत्र जांच शिविर की शुरूआत
आसनसोल सृष्टि की पहल











बंगाल मिरर, सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : सामाजिक संस्था आसनसोल सृष्टि की ओर से शिल्पांचल के परिवहनकर्मियों की निशुल्क नेत्र जांच कर उनके आपरेशन एवं चश्मा प्रदान करने के अभियान की शुरूआत सोमवार से की गई। चित्रा मोड़ के निकट राय क्लीनिक में इसका उद्घाटन आसनसोल रामकृष्ण मिशन के सचिव स्वामी सोमात्मानंद जी महाराज ने किया।



आसनसोल सृष्टि के सचिव डा. देवाशीष बनर्जी ने बताया कि प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को यहां परिवहन कर्मियों की निशुल्क नेत्र जांच की जायेगी। नेत्र विशेषज्ञ डा. प्रवीण राय सभी की जांच करेंगे। वहीं विमल मिहारिया द्वारा 100 चश्मा प्रदान किया जायेगा। जिनकी आंखों में मोतियाबिंद पाया जायेगा। उनका नि:शुल्क आपरेशन भी कराया जायेगा।
डा. बनर्जी ने कहा कि परिवहनकर्मी व्यवस्ता के कारण इलाज नहीं करा पाते हैं। इसके कारण वह हादसे के भी शिकार हो जाते है। इसलिए उनलोगों ने परिवहनकर्मियों के निशुल्क नेत्र जांच का निर्णय लिया है। पहले दिन 10 परिवहनकर्मियों की जांच की गई। इस दौरान डा. सुभाष चटर्जी, डा. बलाका गांगुली, परोमा बनर्जी, शर्मिष्ठा चटर्जी, अरुण श्रीवास्तव, शुभेंदु भट्टाचार्या, मिनी बस एसोसिएशन के सचिव सुदीप राय आदि मौजूद थे।

