RANIGANJ-JAMURIA

Jamuria महिला तृणमूल कांग्रेस का शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में जुलूस

बंगाल मिरर, धनंजय तिवारी, जामुड़िया: जामुड़िया ब्लाक दो महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से सोमवार शाम को तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में परसिया इलाका में जुलूस का आयोजन किया गया।जुलूस साउथ परसिया से शुरू हुआ जो परसिया गोलाई,चलता धवड़ा,चटाई सेंटर,परसिया कोलियरी आदि इलाका होते हुए पुन: साउथ परसिया के पास पहुँच समाप्त हो गया।


इस दौरान महिला तृणमूल कांग्रेस की जामुड़िया ब्लाक दो महासचिव सुमित्रा नोनिया,महिला नेत्री पुतुल बनर्जी,युवा तृणमूल कांग्रेस नेता उदीप सिंह,तृणमूल कांग्रेस नेता संदीप सिन्हा,गौतम बाउरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित।इस दौरान युवा तृणमूल कांग्रेस नेता उदिप सिंह ने कहा कि लोकसभा उप चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी शत्रुधन सिन्हा को भारी मतों से जीत हांसिल कराना होगा जिसके लिए महिला तृणमूल कांग्रेस की ओर से जुलूस का आयोजन किया गया।


उन्होनें कहा की उप चुनाव में तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी को भारी मतों से जीत हांसिल कराने के लिए पूरी एडी चोटी का जोर लगा दिया जाएगा।इस दौरान महिला तृणमूल कांग्रेस की जामुडिया ब्लाक दो महासचिव सुमित्रा नोनिया ने कहा की तृणमूल कांग्रेस प्रार्थी के समर्थन में प्रचार जुलूस का आयोजन किया गया जिसमे काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

Leave a Reply