Asansol से लौटने के क्रम में मंत्री का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
बंगाल मिरर, बर्दवान : राज्य के मंत्री बेचाराम मन्ना का काफिला मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में मंत्री बाल-बाल बचे। आसनसोल से वापस लौटने के क्रम में यह हादसा हुआ। गौरतलब है कि मंत्री बेचाराम मन्ना आसनसोल में सुफल बांग्ला स्टाल उद्घाटन के लिए आये थे। वह उद्घाटन के बाद वापस लौट रहे थे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220913-WA0091.jpg?resize=500%2C225&ssl=1)
बताया जाता है कि बर्दवान के जौग्राम के पास मंत्री का काफिला एक वाहन को बचाने के क्रम में अनियंत्रित हो गया। इसी दौरान मंत्री जिस वाहन में सवार थे। वह वाहन काफिले के ही अन्य वाहन से टकरा गई। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गये। झटका लगने से मंत्री का हल्की चोटें आई है।