Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Bengal Mirror
ASANSOL

Asansol बाजार में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol Live News Today ) Asansol बाजार में नगर निगम ने तोड़ा अवैध निर्माण। आसनसोल नगर निगम द्वारा एक और फुटपाथ पर अवैध कब्जा हटाने को लेकर अभियान चलाने की तैयारी की जा रही है लेकिन दूसरी ओर अवैध कब्जा करने का सिलसिला जारी है इसी तरह आसनसोल बाजार में अवैध रूप कब्जा कर निर्माण की जानकारी मिलने पर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को तोड़ डाला।

गौरतलब है कि शहर में फुटपाथ पर जहां-तहां अवैध रूप से निर्माण कर लिया गया है यही नहीं लाखों रुपए में फुटपाथ की दुकानें कुछ लोगै बेच रहे हैं शहर में फुटपाथ पर गुमटी बैठा दी गई है इसी तरह कल नगर निगम को सूचना मिली कि पीपल गली के पास फुटपाथ के किनारे लोहे का पाइप, शेड लगाकर निर्माण किया जा रहा है जिसके बाद निगम की टीम पहुंची और अवैध निर्माण को तोड़कर हटाया।

शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने के नगर निगम के घोषणा के बाद से अवैध कब्जा करने वालों में खलबली मची हुई है परसों ही मेयर के पास कुछ हाकर मिलने के लिए पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि शहर में फुटपाथ की स्थिति यह है कि पैदल चलना भी दूभर है बीते 10 – 12 सालों में शहर की स्थिति बद से बदतर हो गई है जिससे आम जनता को लेकर दुकानदार सभी त्रस्त है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *