DURGAPUR

Durgapur अस्पताल में तीन कोरोना संक्रमित बच्चे इलाजरत, सीएमओएच ने कहा आतंकित न हो, बरतें सतर्कता

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : त्यौहारों के समय कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने के बजाय और सतर्क रहने की जरूरत है। दुर्गापुर महकमा अस्पताल में कोविड वार्ड में तीन शिशुओं को भर्ती कराया गया है। इनमें कोरोना संक्रमण पाये जाने की पुष्टि हुई है। हालांकि सीएमओएच डा. शेख मो. युनूस का कहना है कि इसे लेकर आतंकित होने की जरूरत नहीं है। सभी बच्चे स्वस्थ  हैं और उनके सभी अंग अच्छे तरह से सक्रिय हैं। उनमें किसी तरह की कोई  गंभीर समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों को त्यौहारों के समय सावधानी बरतने की जरूरत है।

 नियमित रूप से मास्क एवं इस्तेमाल करें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें। स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या होने पर चिकित्सक से परामर्श लें। गौरतलब है कि बीते कुछ सप्ताह से पूरे राज्य में अज्ञात बुखार को लेकर कोहराम मचा हुआ था। विशेषकर उत्तर बंगाल में स्थिति भयावह थी। वायरल बुखार के कारण लगातार बच्चे अस्पताल में भर्ती हो रहे थे। इसी क्रम में दुर्गापुर में अस्पताल में भर्ती हुए तीन बच्चों में कोरोना संक्रमण पाया गया। 

Leave a Reply