ASANSOL

Asansol Shootout : पिता और पुत्र पर दर्ज हुई एफआईआर

बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल :  Asansol Shootout आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने स्थित जयदेव मंडल के आवास में शुक्रवार को गोली चलने  की घटना को लेकर पिता बुद्धदेव मंडल और बेटे प्रदीप मंडल पर एफआईआर दर्ज की गई है। बंगाल मिरर को आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी(सेंट्रल) डा. कुलदीप एसएस ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है। दो लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। बुद्धदेव मंडल और प्रदीप मंडल पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

file photo

 गौरतलब है कि कल जयदेव के भाई सुखमय के साथ कुछ विवाद के बाद भतीजे प्रदीप ने फायरिंग की, जो सुखमय की पत्नी चैताली मंडल को लगी । उसे इलाज के लिए आसनसोल के निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से दुर्गापुर ले जाया गया। खबर पाकर पुलिस भी मौके पर आई थी।  फिलहाल घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। कन्यापुर फांड़ी के ठीक सामने ही जयदेव मंडल का घर है। 

Leave a Reply