DID Supermoms 2022 से लौटी रिया का भव्य स्वागत
बंगाल मिरर, कुल्टी : DID Supermoms 2022 से लौटी रिया का भव्य स्वागत। आसनसोल के कुल्टी स्थित डिसरगढ़ की रिया चटर्जी का चयन जी टीवी पर प्रसारित होने वाले प्रसिद्ध शो डांस इंडिया डांस के सुपरमॉम्स सीजन 3 में हुआ था। वह 12 फाइनल प्रतिभागियों में से थी। वह अपनी बेटी के साथ वहां शामिल हुई थी। रिया बहुत ही साधारण परिवार से हैं। इसके बावजूद वह इस मुकाम तक पहुंची।
वापस लौटने पर पूर्व पार्षद साधन पाल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया था। यहां लौटने पर स्वागत पाकर वह भावुक हो उठी। उन्होंने अपना अनुभव साझा किया। नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर उन्हें सुन सकते हैं।