Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOL

Maa Canteen कर्मियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगरनिगम द्वारा उषाग्राम न्यू घुसिक में संचालित मां कैंटीन में  कार्यरत कर्मियों को राज्य शहरी विकास संस्था द्वारा चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सोमवार को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन आसनसोल नगरनिगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और घोषित उपमेयर वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर एनयूएलएम की ऋतुजा बनर्जी, मानस लाहा, शास्वत चक्रवर्ती आदि मौजूद थे।

चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी और घोषित उपमेयर वसीम उल हक ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना राज्यभर में शुरू की गई है। जहां पांच रुपये में जरूरतमंदों को खाना मिल रहा है। यहां चावल, अंडा दिया जाता है। इस शिविर के माध्यम से यहां काम करनेवाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और बेहतर सेवा देने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि यहां लोगों को और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाये। इस तरह के मां कैंटीन नगरनिगम द्वारा सभी अंचल में चलाये जा रहे हैं।

Social Share or Summarize with AI

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *