SAIL ISP ट्रांसफार्मर में भयावह आग लगी
बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : SAIL ISP ट्रांसफार्मर में भयावह आग लगी शनिवार की शाम ( Steel Authority of India Limited ) बर्नपुर स्थित इस्को स्टील प्लांट स्थित ट्रांसफार्मर में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना पाकर दमकल के पांच इंजिन आग बुझाने के लिए पहुंचे।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/03/IMG-20220305-WA0120.jpg?resize=293%2C290&ssl=1)
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े आठ बजे के आसपास पीबीएस एक में अचानक आग लग गई। वहां काफी तेल होने के कारण आग तेजी से फैल गई। इस ट्रांसफार्मर से प्लांट के विभिन्न विभागों में पावर स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती है। दमकल के पांच इंजिम आग बुझाने में लगे हुए थे। आग से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।