ASANSOLPANDESWAR-ANDAL

मलय-जितेन्द्र के करीबी ने भरा निर्दल का पर्चा, कृष्णेंदु ने फिर दिया हलफनामा

9 सीटों पर 67 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा 


बंगाल मिरर, आसनसोल : मलय-जितेन्द्र के करीबी ने पश्चिम बर्द्धमान जिले के 9 सीटों पर 67 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। इसमें सबसे अधिक 12 उम्मीदवार दुर्गापुर पश्चिम तथा सबसे कम 5 आसनसोल दक्षिण में है। वहीं जामुड़िया, कुल्टी तथा बाराबनी में 6-6, पांडेश्वर में 8 और आसनसोल उत्तर तथा रानीगंज में 7-7 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है।

लेकिन इन उम्मीदवारों में दो निर्दलीय सबसे ज्यादा चर्चा में है। आसनसोल उत्तर से नामांकन करनेवाले सुनील ठाकुर। जो कि टीएमसी उम्मीदवार मलय घटक के करीबी के रूप में जाने जाते हैं। वहीं दूसरे संजय यादव जो पांडेश्वर के भाजपा उम्मीदवार जितेन्द्र तिवारी के घनिष्ठ है। दोनों ने भरा निर्दल का पर्चा.

sanjay yadav file photo

आसनसोल उत्तर के भाजपा उम्मीदवार कृष्णेंदु मुखर्जी के नामांकन को लेकर कई दिनों से तरह-तरह की अफवाहों के बीच कृष्णेंदु ने बुधवार को फिर से हलफनामा जमा किया। शहर में अफवाहें उड़ती रही कि कृष्णेंदु का नामांकन रद हो गया या हो जायेगा, उनकी पत्नी नामांकन कर रही है। भाजपा के कई निर्दलीय नामांकन करेंगे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। बल्कि कृष्णेंदु ने फिर से हलफनामा दिया। जिसे लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। 

Read Also चुनाव आयोग ने हटाये पश्चिम व पूर्व बर्दवान समेत 3 डीएम

election advt

Read Also अंतिम दिन AIMIM समेत 9 ने किया नामांकन, स्क्रूटनी कल 

Leave a Reply