ASANSOLASANSOL-BURNPURKULTI-BARAKARLatestPoliticsRANIGANJ-JAMURIA

Asansol नगर निगम बोर्ड में होगा बदलाव ! पूर्व पार्षदों की बांछें खिली

प्रशासक बोर्ड में बढ़ेंगे सदस्य, पूर्व पार्षद जगह पाने के लिए काट रहे नेताओं के चक्कर

बंगाल मिरर , आसनसोल : आससनोल (Asansol) नगरनिगम प्रशासकी बोर्ड में सदस्यों की संख्या बढ़ सकती है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासक बोर्ड में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जा सकती है। इसके लिए विभिन्न नेताओं की ओर से प्रस्ताव भी भेजे गए हैं। तृणमूल नेतृत्व की ओर से सभी से सुझाव भी लिए गए हैं। इसमें एक बर्नपुर, एक कुल्टी तथा एक जामुड़िया अंचल से सदस्य होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि आसनसोल नगरनिगम के बोर्ड का कार्यकाल 15 अक्टूबर को समाप्त होने के बाद राज्य सरकार ने 9 सदस्यीय प्रशासकीय बोर्ड का गठन किया। इसके चेयरपर्सन जितेंद्र तिवारी बनाए गए । वहीं 8 सदस्यों में अमरनाथ चटर्जी, अभिजीत घटक, अशोक रूद्र, अंजना शर्मा, दिव्येंदु भगत, मीर हासिम, पूर्णशशि राय तथा श्याम सोरेन हैं।

उपमेयर तबस्सुम आरा तथा मेयर परिषद सदस्य लखन ठाकुर को बोर्ड में जगह नहीं मिली। इसके बाद कई नेताओं ने कोलकाता तक पैरवी भी लगाई।

आधिकारिक सूत्रों का कहना है.कि बोर्ड में सदस्यों की संख्या 9 से बढ़ाकर 12 की जा सकती है. बर्नपुर अंचल से पूर्व पार्षद, जामुड़िया अंचल से पूर्व पार्षद तथा कुल्टी पूर्व पार्षद या अन्य को राज्य सरकार नामित सदस्य का दायित्व दिया जा सकता है।