Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
ASANSOLधर्म-अध्यात्म

माता का जगराता 4 जनवरी को सिंघानिया भवन में

बंगाल मिरर, आसनसोल : जय माता दी जागरण समिति का 29 वा वार्षिक उत्सव *माता का जगराता* का आयोजन आगामी 4 जनवरी गुरुवार के दिन किया जाएगा। इस अवसर पर जय माता दी जागरण समिति के सदस्य आनंद पारीक ने बताया की 29वां माता का जगराता का आयोजन एन एस रोड स्थित सिंघानिया भवन के प्रांगण में किया जा रहा है।मां की अखंड नो ज्योत, अलौकिक श्रृंगार, एवं भव्य दरबार लगाया जाएगा।

वही माता के दरबार में आमंत्रित भजन प्रवाहक सुश्री सिमरन कौर, एवं सुरभि तिवारी मुख्य रूप से होंगे वहीं स्थानीय भजन प्राववाहक श्री रविशंकर शर्मा बबलू एवं विक्रम शर्मा आदि भजन प्रवाहक इस दरबार में माता की हाजिरी लगाएंगे। शिल्पांचल एवं उसके आसपास की सभी भजन मंडलीय इस अवसर पर सादर आमंत्रित रहेगी।


इस अवसर पर कमेटी के श्री कमल शर्मा ,राजेश जालन, सुधीर भगत अंजय अग्रवाल,बिमल अग्रवाल, दुर्गा अग्रवाल, विनोद गुप्ता, सुजीत गुप्ता ,वरुण साव, संजय अग्रवाल, रॉबिन शर्मा,चंदन जुवराजका, जितेंद्र मिश्रा, आनंद संटोरिया, नवल माखरिया,विकास संटोरिया, आदि सदस्य उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *