ASANSOL

व्यवसायी व कवि प्रकाश चंद्र बर्णवाल का निधन

बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल के समाजसेवी सह व्यवसायी व कवि आसनसोल निवासी प्रकाश चंद्र बर्णवाल का निधन रविवार सुबह उनके निवास स्थान पर हो गयी। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। वह आस्था के सक्रिय सदस्य, व्यवसायी, समाजिक कार्यकर्ता और कवि भी थे।आसनसोल में वह घड़ी व्यवसाय के क्षेत्र में विख्यात थे। उनके निधन से शिल्पांचल के व्यवसायी, विभिन्न सामाजिक संगठन के लोगों ने शोक व्यक्त किया। सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

प्रकाश चंद्र बरनवाल
प्रकाश चंद्र बरनवाल file photo

उनके निधन पर कोलफील्ड टिंबर एसोसिएशन के संजय तिवारी, आसनसोल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल सचिव शंभूनाथ झा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम बगड़िया, मुकेश तोदी, पश्चिम बर्दवान डिस्ट्रिक्ट चेंबर के जगदीश बागड़ी, पूर्व पार्षद उमा श्राफ, शिक्षक मुकेश झा, आस्था के अशोक अग्रवाल नवीन चंद्र सिंह पवन बांके बिहारी आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया।