ASANSOLधर्म-अध्यात्म

बेलडंगाल शीतला मंदिर में धूमधाम से मना वार्षिकोत्सव

बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल के  बेलडंगाल स्थित पुराना शिव मंदिर के पास शीतला माता मंदिर परिसर में सोमवार को धूमधाम के साथ वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ और आरती सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए आयोजन कमेटी के प्रमुख मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि हर साल माता शीतला मंदिर में वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होता है। विश्व की शांति के लिए पूजा अर्चना तथा हवन बेहद आवश्यक है। सोमवार रात को माता का जगराता तथा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों को भंडारा के तहत खिचड़ी भोग खिलाया गया। पुजारी राजेश पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठानों को संपन्न कराया।

 इस  मौके पर भव्य पंडाल तथा मंदिर को मनमोहक लाइटों से सजाया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद गोपा हालदार, लाल्टु बनर्जी, रंजीत कुमार महतो, सविता देवी, मनोज कुमार महतो, सुनीता देवी, उदय महत्व, सुधीर राउत, राजेश महतो, श्याम सुंदर राउत, भीम महतो, दुर्गा देवी, सुरेंद्र महतो, देवेंद्र महतो अनिमेष महतो राउत, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।


Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *