मोनोजित बने बुदबुद थाना, मैनुल रूपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : आसनसोल – दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस कर्मियों का तबादला किया गया है। मैनुल हक को बुदबुद थाना से हटाकर रूपनारायणपुर फांड़ी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रूपनारायणपुर फांड़ी प्रभारी मोनोजित धारा को बुदबुद थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। तापस कुमार मंडल को जामुड़िया थाना से डीडी में भेज दिया गया। सुबीर चंद्र सेन को कंट्रोल रूम से पीओडब्लूसी सेल में भेजा गया।














बराकर फांड़ी के दो एएएसआई को लाइन हाजिर किया गया है। एएसआई हरितारण घोष तथा जयदेब धीवर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। संजय देबनाथ को पुलिस लाइन से दुर्गापुर टीजी में भेजा गया है। देबदुलाल माजी को लाइन से डीडी में भेजा गया है वहीं डीडी से जितेन्द्र नाथ देवासी तथा सब्यसाची बनर्जी को बराकर पीपी में भेजा गया है।
- प्रतिभागियों के ज्ञान और आत्मविश्वास की हुई शानदार परीक्षा
- আসানসোলে স্কুটি বাঁচাতে গিয়ে ডিভাইডারে ধাক্কা, পাশের লেনে উল্টালো চারচাকা গাড়ি, আহত চালক
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের হাতে বিশেষ ” মোবাইল ফরেনসিক ভ্যান “
- Asansol – Durgapur Police फॉरेंसिक जांच और मजबूत, मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत
- आग बुझाने की क्षमता बढ़ी दुर्गापुर दमकल विभाग को मिला अत्याधुनिक बड़ा लैडर


