Asansol लापता महिला का सुराग नहीं, महिला नेत्री के घर हंगामा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 42 स्थित दिलदार नगर उपर पाड़ा में एक महिला के रहस्यमय ढंग से गायब होने की घटना को लेकर बुधवार सुबह तनाव फैल गया। बताया जाता है कि पिछले शनिवार से एक महिला लापता है, वहीं उसके परि जनों का आरोप है कि महिला को स्थानीय महिला ने गायब कराया है। जो राजनीतिक दल से जुड़ी है जिसके बाद आरोपित महिला नेत्री के घर जाकर लोगों ने हंगामा मचाया।














उन लोगों ने दावा किया कि सीसीटीवी में लापता महिला दिलदार नगर की एक महिला से बात करती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ गायब हुई थी। जिसके बाद बच्चा वापस आ गया, लेकिन महिला का पता नहीं चला तो वह लोग उस महिला के घर पहुंचकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलने पर आसनसोल दक्षिण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। वहीं आरोपित महिला नेे घटना में शामिल होने से इंकार किया। उन्होंने कहा, वह घर पर नहीं थी। घर के सामने भीड़ देखने के बाद में मुझे उस महिला के लापता होने के बारे में पता चला।
वहीं, पिछले शनिवार से लापता महिला के भाई मुन्ना पांडे ने कहा थाने में शिकायत दर्ज कराई है, सब कुछ सीसीटीवी पर देखा गया। इस संबंध तृणमूल कांग्रेस पार्षद डा. अमिताभ बसु ने कहा सुना है कि पिछले शनिवार से एक 23 वर्षीय महिला अपने बच्चे के साथ उस इलाके से गायब हो गई। बाद में सुना कि बच्चा वापस आ गया है। फिर यह घटना आज हुई। पुलिस से घटना की जांच करने को कहा है। महिला के स्वजनों ने आसनसोल दक्षिण थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसकी जांच की जा रही है।
- DAV Public School 10 वीं में शानदार प्रदर्शन, टॉपर तनिष्ठा सरकार

- Mamata Banerjee का चौथी बार सीएम बनना तय, रिजल्ट के बाद भाजपा नेता भागेंगे : दासू

- Jamuria Super फैक्ट्री में हादसा श्रमिक की मौत, हंगामा

- দুর্গাপুরে জোরদার প্রচার তিনি প্রার্থীকে নিয়ে আড়াই কিলোমিটার রোডশো মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের

- Agnimitra Pal पर ‘झूठी सूची’ जारी करने का आरोप


