ASANSOL

Asansol से गुजरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी रद, जानें कब

बंगाल मिरर, आसनसोल: Asansol से गुजरने वाली यह ट्रेनें रहेंगी रद। पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के सिंगरौली, करैला रोड, चुरकी और महदेईया स्टेशनों पर 29.01.2022 से 15.02.2022 तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनें निम्नानुसार रद्द ( Trains Cancelled ) रहेंगी, इन ट्रेनों की सूची देख लें, कहीं आपने इन तिथियों को इन ट्रेनों में यात्रा के लिए टिकट तो नहीं लिया हुआ है।

 1. 11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (दिनांक 08.02.2022 से 15.02.2022 तक चलने वाली यात्रा)।
2. 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस (दिनांक 06.02.2022 से 13.02.2022 तक की यात्रा)।
3. 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस (07.02.022 को शुरू होने वाली यात्रा)।
4. 19607 कोलकाता – मदार एक्सप्रेस (10.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)।
5. 19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस (09.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)।
6. 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस (12.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)।
7. 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (07.02.022 को शुरू होने वाली यात्रा)।
8. 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (09.02.2022 को शुरू होने वाली यात्रा)।

Asansol-Ahmedabad weekly ट्रेन का परिचालन हुआ शुरू

19435 अहमदाबाद – आसनसोल साप्ताहिक एक्सप्रेस 27.01.2022 से 00.35 बजे प्रत्येक गुरुवार को अहमदाबाद से खुलेगी और अगले दिन 20.55 बजे आसनसोल पहुंचेगी। 19436 आसनसोल – अहमदाबाद साप्ताहिक एक्सप्रेस 29.01.2022 से 19.45 बजे प्रत्येक शनिवार को आसनसोल स्टेशन से खुलेगी और यात्रा के तीसरे दिन 12.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।इस ट्रेन में साधारण दूसरी श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे होंगे।

यह ट्रेन मार्ग में भाया बड़ोदरा जंक्शन, सूरत, भुसावल, रानी कमलापति, ललितपुर, खड़गपुर, महाराजा छत्रसाल स्टेशन छत्तरपुर, खजुराहो, बांदा जंक्शन, मानिकपुर जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना जंक्शन, झाझा, जसीडीह, मधुपुर और चित्तरंजन स्टेशनों से होकर चलेगी।

West Bengal : रेलयात्रियों के लिए बड़ी खबर, अब इन ट्रेनों में बिना रिजर्वेशन के सफर

TRAIN सेवाएं होंगी प्रभावित, धनबाद-गोमो सेक्शन में ROB निर्माण के कारण, पढ़े कब

Leave a Reply