Eastern railway : 14 दिनों का ट्रैफिक ब्लॉक, रद्द रहेंगी ट्रेनें, बदलेगा रूट
बंगाल मिरर, कुमार पप्पू, आसनसोल:( REGULATION OF TRAINS FOR COMMISSIONING OF THIRD LINE BETWEEN BANDEL & MAGRA ) हावड़ा मंडल के बैण्डेल-शक्तिगढ़ दोहरी लाइन सेक्शन में बैण्डेल और मगरा स्टेशनों के बीच तीसरी लाइन चालू करने के कारण नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य हेतु दिनांक 13.05.2022 (शुक्रवार) से 26.05.2022 (गुरुवार) तक 14 दिनों के लिए प्रतिदिन 180 मिनट (11:00 से 14:00 बजे) से 240 मिनट (11:00 से 15.00) तक पावर एवं ट्रफिक ब्लॉक की योजना बनाई गई है। इसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कई ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं वहीं कई ट्रेनों को कंट्रोल किया जाएगा।
रेलवे की ओर से जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसारफलस्वरूप, गाडियों के परिचालन हेतु निम्नलिखित व्यवस्था की गई है
गाड़ियों की रद्दगी : (मेल/एक्सप्रेस)
• 19608 डाउन मदार-कोलकाता एक्सप्रेस (16.05.2022, 23.05.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 19607 अप कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (19.05.2022, 26.05.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।
• 13137 अप कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस (16.05.2022, 23.05.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 13138 डाउन आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस (यात्रा 17.05.2022, 24.05.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) रद्द रहेगी।
• 13031 अप हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस (13.05.2022 से 26.05.2022 तक की यात्रा) और 13032 डाउन जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस (14.05.2022 से 27.05.2022 तक की यात्रा) रद्द रहेगी।
मार्ग परिवर्तन:
• 13020 डाउन काठगोदाम-हावड़ा बाग एक्सप्रेस (दिनांक 13.05.2022 से 26.05.2022 तक), 13044 डाउन रक्सौल-हावड़ा एक्सप्रेस (दिनांक 13.05.2022, 15.05.2022, 20.05.2022 और 22.05.2022) और 13166 डाउन सीतामढ़ी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस (दिनांक 16.05.2022 और 23.05.2022) को कामारकुंडु में स्टॉपेज के साथ बर्द्धमान से डानकुनी होते हुए डायवर्ट(मार्ग परिवर्तन) किया जाएगा.
पुनर्निर्धारण:
13105 अप सियालदह-बलिया एक्सप्रेस को 13.05.2022 से 26.05.2022 तक नैहाटी तक नियंत्रित किया जाएगा।