Thursday, July 30, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 30, 2026
Latest:
Bengal Mirror
KULTI-BARAKARधर्म-अध्यात्म

श्री श्याम स्नेह मंडल का 17वां श्री श्याम वार्षिकोत्सव धूम-धाम के साथ हुआ संपन्न

बंगाल मिरर, कुल्टी(संवाददाता): श्री श्याम स्नेह मंडल,(कुल्टी) का 17वां श्री श्याम वार्षिकोत्सव गुरुवार को कुल्टी क्लब ग्राउंड में मनाया गया।
श्री श्याम स्नेह मंडल संस्था के सदस्य जय किशन अग्रवाल व राजेंद्र पोद्दार ने संयुक्त रूप से बताया कि श्री श्याम स्नेह मंडल व मारवाड़ी युवा मंच शाखा कुल्टी की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बढ़-चढ़कर नौजवानों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि बाबा श्याम का रंग बिरंगे फूलों से भव्य श्रृंगार किया गया जो श्याम भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र था श्याम प्रभु को छप्पन भोग,सवामनी भी अर्पित किया गया ।


श्याम बाबा के वार्षिकोत्सव में कोलकाता से मनाहश्री शर्मा, प्रधान शर्मा ने “आयो सांवरिया सरकार लीले प चढ़ते” जैसे भजनों की ऐसी स्वर बिखेरी उपस्थित श्रद्धालुओं ने स्वर में स्वर मिलाकर जुगलबंदी की। मोनिका शर्मा, राजस्थान के सूरजगढ़ के राजेश शर्मा ने “थाने देख कोनी पाई बाबा श्याम घुंघटियो आडे आग्यो रे” धनबाद से मोहित अग्रवाल, सुभाष भोजगढ़िया, रोहित खाटूवाला के अनेक भजनों की प्रस्तुति पर श्याम भक्त झूम उठे।
वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में अनूप सराफ,विजय गाड़ोदिया,गोकुल अग्रवाल,आशु बंसल,गप्पू पोद्दार,शम्भू खेतान,पावन बर्मन,सोनू सराफ ने अहम भूमिका निभाई।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *