ASANSOLASANSOL-BURNPURBusinessDURGAPURNational

70 हजार SAIL कर्मियों का मुद्दा गूंजा संसद में

दुर्ग के भाजपा सांसद ने उठायी मांग वेतन समझौता लागू करने की

70 हजार कर्मियों को 44 महीने से है इंतजार

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : देश के लगभग 70 हजार सेल (SAIL) कर्मियों के पे रिवीजन का मुद्दा संसद में गूंजा। बीते लगभग 44 महीनें से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के सांसद भाजपा सांसद विजय बघेल ने संसद में मुद्दा उठाते हुए कहा कि सरकार से अनुरोध करता हूं कि सेल के पे रिवीजन का मामला रूका है, इसे जल्द पूरा किया जायेगा। 2017 में जारी आदेश के अनुसार आफॉर्डबिलिटी क्लॉज के कारण इसे लागू नहीं किया जा रहा था। लेकिन अब यह कलॉज भी हट चुका है। 01.01.2017 से वेतन समझौता बकाया है। बीते 15 वर्षों में 12 साल लाभ में रहा। 53 हजार करोड़ से अधिक फायदा किया है। वैश्विक बाजार के कारण तीन साल नुकसान हुआ है। सेल के 70 हजार अधिकारी एवं कर्मचारी इसका इंतजार र रहे हैं। पिछले तीन साल का लाभ 5 हजार करोड़ से अधिक है। 2010 में 70 हजार करोड़ का निवेश शुरू किया। वैश्विक महामारी में भी बीते वित्त वर्ष में 1985 करोड़ लाभ अर्जित किया है। सेल ने उत्पादन लागत एवं गुणवत्ता में सुधार किया है। गौरतलब है कि 01.01.2017 से इस्पात कर्मियों का वेतन समझौता बकाया है। 

Leave a Reply