महिला उद्योग ने आयोजित किया रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर , सुजीत बाल्मीकि, आसनसोल : आसनसोल के अपकार गार्डन स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आसनसोल महिला उद्योग वेलफेयर सोसायटी की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का उद्घाटन आरके मिशन सचिव स्वामी सोमात्मानंद एवं सोसायटी की अध्यक्ष सुदेष्णा घटक ने रक्तदाता को प्रमाण पत्र देकर किया। इस मौके पर सुदेष्णा घटक ने कहा कि कोविड-19 के कारण जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की कमी को ध्यान में रखते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया है।











उन्होंने कहा कि सोसाइटी वर्षभर सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती है। इसके बावजूद भी रक्त की कमी को देखते हुए रक्तदान शिविर लगाया गया। क्योंकि एक बूंद रक्त ही जीवन देता है। दान रक्तदान महंदन होता है। इस मौके पर रक्तदान आंदोलन के प्रणेता प्रवीर धर, बिलाल खान, मोइत्री गांगुली, सुदीप्ता तोलापात्र,सुवर्णा राय, प्रतिमा लायक, ताप्ती मोइत्री, सोना गुप्ता, मुनमुन चक्रवर्ती, रीना सेनगुप्ता, मधुमिता सेनगुप्ता, शिखा घटक आदि उपस्थित थी।




