ASANSOL-BURNPUR

SAIL DT ने Midtown Club के मल्टीपरपज हॉल का किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर :
सेल के डायरेक्टर(टेक्निकल, प्रोजेक्ट्स, एवम रॉ मैटेरियल ) अरविंद कुमार सिंह ने किया बर्नपुर मिड्टाउन क्लब के “मल्टी परपज हाल
सेल आईएसपी ,बर्नपुर के मिडटाउन क्लब में नवनिर्मित मल्टी परपज हाल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के पश्चात श्री सिंह, सेल आईएसपी के ईडी वर्क्स एस बासु, ईडी पी ए गौतम भाटिया ने क्लब परिसर में पौधारोपण भी किया। मुख्य अतिथि श्री सिंह को क्लब कमिटी की ओर से पुष्प और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान श्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सेल आईएसपी मैनेजमेंट और ट्रेड यूनियंस की पहल पर बना यह मिडटाउन क्लब पूरे सेल का पहला क्लब है, जो कर्मियों और परिवार के मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया था, क्लब कमिटी के संचालन की भी भरपूर प्रसंशा की और आगे भी क्लब के विकास के लिए पूरे सेल आईएसपी के सहयोग का आश्वासन दिया है।


आज के उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित थे सेल आईएसपी के ईडी वर्क्स श्री एस बासु, ईडी p&a श्री गौतम भाटिया, सीजीएम, श्री रामकृष्ण, श्री विनीत रावल, श्री टी एस मिश्रा, श्री दीपक जैन, श्री दी घोष, श्री दासगुप्ता, इंटक के महासचिव हरजीत सिंह, एआईटीयूसी से आर एन सिंह, बीम्स से विजय कुमार, एमएमएस यूनियन से मुमताज अहमद, क्लब सचिव श्रीकांत शाह, गौरव रंजन, मानस नायक, अमरनाथ यादव, ओम प्रकाश पासवान, विष्णु प्रूस्टी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *