Asansol TMC वार्ड 52 द्वारा रक्तदान शिविर
बंगाल मिरर, आसनसोल : शनिवार को बर्नपुर रोड स्थित रविंद्र नगर उन्नयन समिति परिसर में आसनसोल नगर निगम वार्ड 52 की तृणमूल कांग्रेस पार्षद मौसमी बसु के नेतृत्व में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर वसीम उल हक़, अभिजीत घटक, एमआइसी गुरुदास चटर्जी ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बोरो चेयरमैन राजेश तिवारी, डा देवाशीष सरकार, शिवानंद बाउरी, पार्षद शिखा घटक, श्रावणी मंडल, सोना गुप्ता, दिलीप बराल, मौमिता विश्वास, तपन बनर्जी, युवा टीएमसी ब्लाक अध्यक्ष पिन्टू कर्मकार, रक्तदान आंदोलन प्रणेता प्रवीर धर, राकेश केडिया, जयदीप मुखर्जी, हरी नारायण अग्रवाल आदि उपस्थित थे।














चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने पार्षद मौसमी बसु और रविंद्र नगर उन्नयन समिति से जुड़े सभी सदस्य और पदाधिकारियों की सराहना की और कहा कि जिस तरह से लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए यह लोग आगे आए हैं और इस शिविर का आयोजन किया है वह प्रशंसनीय है । उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने कहा कि यह रक्तदान शिविर इस बात को दर्शाता है कि तृणमूल कांग्रेस केवल राजनीति करने में विश्वास नहीं रखती, वह लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहती है। आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि तृणमूल कांग्रेस हमेशा लोगों के साथ है ।
- मृत्युंजय मुखर्जी का दावा: बंगाल में फिर बनेगी ममता बनर्जी की सरकार
- Asansol : मातृशक्ति फॉर्म भरवाने के दौरान बवाल, भाजपा कर्मियों पर हमले का आरोप
- Asansol चुनावी हिंसा : भाजपा कर्मी को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटने का आरोप, टीएमसी का प्रत्यारोप
- নির্বাচনের ৫ দিন আগে তৃণমূলে ধাক্কা , দল বদলে সস্ত্রীক বিজেপিতে যোগ দুর্গাপুরের প্রাক্তন বিধায়কের
- Durgapur में TMC को बड़ा झटका, भाजपा के हुए पड़ियाल

