ASANSOL

Shaktipunj Express समेत चार ट्रेनें 29 तक चलेंगी बदले हुए रूट से

कल से चोपन – बरकाकाना के बजाय गया – दीनदयाल उपाध्याय होकर चलेंगी यह ट्रेने

बंगाल मिरर ,आसनसोल : Shaktipunj Express समेत चार लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं यह ट्रेनें 29 दिसंबर तक बदले हुए रूट से चलेंगे यानी कि यह ट्रेनें धनबाद के बाद कतरासगढ़ होकर नहीं बल्कि धनबाद से गया दीनदयाल उपाध्याय होते हुए अपने निर्धारित स्टेशनों की ओर जाएंगी  15.12.2022 से 27.12.2022 तक पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल के गडवा रोड, टोलरा एवं रझौरा स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग चालू करने से जुड़े प्री-नॉन-इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग निम्नानुसार परिवर्तित किया जाएगा:

 

 • 11447/11448 जबलपुर-हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (14.12.2022 से 29.12.2022 तक यात्रा) अपने निर्धारित रूट   सिंगरौली – चोपन – गरवा रोड – बरकाकाना – चंद्रपुरा – कतरासगढ़ – धनबाद के बजाय जबलपुर-कांटी साउथ-प्रयागराज छेवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं-गया-धनबाद के रास्ते डायवर्ट की जाएगी.  ।



 

 • 13025 हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस (19.12.2022 और 26.12.2022 की यात्रा), 13026 भोपाल-हावड़ा एक्सप्रेस (14.12.2022 और 21.12.2022 की यात्रा), 19414 कोलकाता-अहमदाबाद एक्सप्रेस (यात्रा 17.12.2022 और  24.12.2022), 19413 अहमदाबाद – कोलकाता एक्सप्रेस (14.12.2022 और 21.12.2022 की यात्रा), 19607 कोलकाता – मदार जंक्शन एक्सप्रेस (15.12.2022 और 22.12.2022 को शुरू होने वाली यात्रा) और 19608 मदार जंक्शन – कोलकाता एक्सप्रेस  दिनांक 19.12.2022 एवं 26.12.2022) की यात्रा उनके निर्धारित मार्ग धनबाद-चंद्रपुरा-बरकाकाना-गरवा रोड-  चोपन – सिंगरौली – कांटी मुरवारा के स्थान पर धनबाद-गया-पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-प्रयागराज छेवकी-मानिकपुर-सतना-कांटी-कांटी मुरवारा के रास्ते मार्ग परिवर्तित किया जाएगा

Leave a Reply