बंदर का आतंक, सड़क पर उतरे लोग
बंगाल मिरर, चरण मुखर्जी, जामुड़िया : जामुड़िया के चांदा इलाके में बंदर के आतंक के से लोग परेशान है। बंदर के आतंक से आजिज आकर लोगों ने चांदा मोड़ के पास सड़क जाम कर दिया।जिसके कारण आसनसोल-जामुड़िया मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। खबर पाकर मेयर परिषद सदस्य सुब्रत अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG_20220722_112556.jpg?resize=380%2C254&ssl=1)
सड़क जाम कर रहे लोगों ने कहा कि एक बंदर ने इलाके में उत्पात मचाया हुआ है। बंदर अब तक काफी लोगों को नोंच और काट चुका है। वन विभाग , पुलिस को बार-बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वन विभाग का कहना है कि उनके पास प्रशिक्षित कर्मी नहीं है। बंदर के आतंक का आलम यह है कि बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं। बंदर के आतंक से तंग आकर वह लोग सड़क जाम करने को मजबूर हुए।