Durgapuja Bonus 2023 : निजी लौह इस्पात कारखानों के डेढ़ लाख श्रमिकों को 18 तक भुगतान
बंगाल मिरर, आसनसोल : : ( Durgapuja Bonus 2023 ) आसनसोल- दुर्गापुर शिल्पांचल समेत राज्य के निजी लौह इस्पात कारखानों में कार्यरत करीब डेढ़ लाख श्रमिकों के बोनस पर सहमति बन गई है। इस साल कम से कम ढाई हजार रुपया बोनस बढ़ा है। जिससे श्रमिकों में खुशी है। बैठक में 18 अक्टूबर तक बोनस भुगतान पर सहमति बनी है।











कोलकाता में हुई बैठक में राज्य के श्रम मंत्री मलय घटक, अतिरिक्त श्रम आयुक्त तीर्थंकर सेनगुप्ता, आईएनटीटीयूसी प्रदेश अध्यक्ष ऋतव्रत बनर्जी, पश्चिम बर्द्धमान जिलाध्यक्ष अभिजीत घटक, प्रभात चटर्जी की मौजूदगी में त्रिपक्षीय बैठक हुई। जिसके तहत दक्षिण बंगाल में फैले करीब 150 स्पंज आयरन, फेरो एलाय, इंडक्शन फर्नेस, रोलिंग मिल के श्रमिकों के बोनस पर चर्चा हुई। इस बार बोनस में आधा प्रतिशत की वृद्धि पिछले साल से हुई है।


बताया जाता है कि मार्च माह में ही वेतन समझौता हुआ था, इस तरह करीब ढाई हजार रुपया बोनस इस बार बढ़ रहा है। करीब डेढ़ लाख से अधिक श्रमिकों को लाभ होगा। अभिजीत घटक ने कहा कि कारखानों के स्थायी एवं अस्थायी सभी श्रमिकों को आधा प्रतिशत बढ़ा हुआ बोनस मिलेगा। सीटू नेता वंशगोपाल चौधरी ने कहा कि सभी श्रमिकों को समझाैता के अनुसार बोनस देना होगा। अन्यथा हमलोग आंदोलन पर उतरेंगे।
- Burnpur के विभिन्न अखाड़ों में हुआ पगड़ी वितरण कार्यक्रम
- Double Murder : अंधविश्वास के शक में पत्नी और पिता की गला काटकर हत्या का आरोप, मंदिर में पत्नी का कटा सिर; आरोपी गिरफ्तार
- Kolkata – Varanasi Expressway : अब वाराणसी से कोलकाता का सफर होगा महज 6-7 घंटे में
- Asansol: नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 2 गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, 3 आग्नेयास्त्र और लाखों की नकदी जब्त
- Vande Bharat Sleeper : Asansol होकर चलेगी हावड़ा–नई दिल्ली ! राजधानी से भी तेज सफर की उम्मीद

