ASANSOL

कोरोना प्रभावितों को निशुल्क भोजन करायेगा आसनसोल का यह रेस्टोरेंट, नंबर जारी

बंगाल मिरर, आसनसोल (Asansol News): शिल्पांचल में कोरोना संकट में लोगों की मदद के लिए विभिन्न स्तर से लोग आगे आ रहे हैं। आसनसोल के समाजसेवी सह व्यवसायी अधीर गुप्ता ने कोरोना संक्रमितों को निशुल्क भोजन कराने की घोषणा की है। गुरुवार से इसकी शुरूआत होगी। उन्होंने बताया कि उषाग्राम में उनके रेस्टोरेंट सेकेंड वाइफ की ओर से कोरोना प्रभावित लोगों को निशुल्क भोजन कराया जायेगा। उनका प्रयास रहेगा की कोई भूखा न रहे। 


जिन्हें भोजन की आवश्यकता होगी वह इन नंबरों पर काल कर सकते हैं। 

700 175 2719, 825 001 7873, 985 163 5322

Leave a Reply