West Bengal

Mamata Banerjee : बंगाल हर क्षेत्र में नंबर वन

CREDAI West Bengal स्टेटकॉन 2023 का आयोजन किया

बंगाल मिरर, कोलकाता : ( CREDAI West Bengal ) क्रेडाई पश्चिम बंगाल द्वारा आज कोलकाता में स्टेटकॉन 2023 का आयोजन किया गया। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर jराज्य के शहरी विकास मंत्री सह कोलकाता के मेयर फिरहाद हाकिम  मुख्य सचिव एचके द्विवेदी, हिडको सीईओ देवाशीष सेन, एमएसएमई एवं टेक्सटाइल्स विभाग  के प्रधान सचिव राजेश पांडेय, हाउसिंग विभाग के प्रधान सचिव राजेश सिन्हा, क्रेडाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोमन ईरानी उद्योगपति हर्ष नेवटिया, क्रेडाई बंगाल के अध्यक्ष सिद्धार्थ पंसारी , बर्दवान एवं बीरभूम चैप्टर अध्यक्ष राहुल तोदी समेत क्रेडाई पश्चिम बंगाल एवं राज्य के सभी सिटी चैप्टर्स से पदाधिकारी उपस्थित थे। पश्चिम बर्दवान ( आसनसोल ) के अध्यक्ष सचिन्द्रनाथ राय, क्रेडाई आसनसोल सचिव बिनोद गुप्ता, निखिलेश उपाध्याय,  कर चटर्जी रिजू, विश्वरंजन दासगुप्ता, विवेक भुवालका, रफीक मोहम्मद, नंद दुलाल राय शामिल हुए। भी इसमें शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि  40 हजार करोड़ का निवेश रियल इस्टेट में हुआ है। हर साल 10 प्रतिशत की दर से बढ़ रही है।  44 लाख लोगों को रियल इस्टेट में रोजगार मिला है।  देश में कोलकाता में सबसे अधिक रियल इस्टेट की कीमतें बढ़ी है। कुछ मीडिया राजनीतिक के प्रभाव में आकर  बंगाल को बदनाम करते हैं। जो सही नहीं है। बंगाल हर क्षेत्र में नंबर वन है। इज आफ डूइंग बिजनेस में, लैंड बैंक, आनलाइन नीति में हमलोग नंबर वन हैं। कोरोना के बाद हमलोगों ने स्थिति से निपटने के लिए स्टाम्प ड्यूटी और सर्किल रेट में कटौती की  है।

 उन्होंने कहा कि ऑनलाइन  बिल्डिंग प्लान, म्यूटेशन, फायर लाइसेंस, स्टोरेज, स्टैकिंग, संपत्ति टैक्स आदि दी जा रही है।  जमीन नीति में बदलाव किया है। हमलोग लीज होल्ड को फ्री होल्ड करने जा रहे हैं। इससे उद्योग एवं व्यापार में बढ़ावा मिलेगा। चाय उद्योग टी गार्डेन को पर्यटन के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उत्तर बंगाल के कलिम्पोंग, कर्सियांग सुंदर स्थान हैं। कलकाता में जमीन काफी कीमती है। हमलोगों के पास लैड बैंक हैं। क्रेडाई अगर चाहे तो लॉजिस्टिक हब, इंडस्ट्रियल क्लस्टर आदि के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा के निर्माण श्रमिक काफी अच्छा काम करते हैं। प्रवासी मजदूरों का डाटा बैंक बन रहा है। इसमें करीब 50 लाख लोग होंगे। इसकी सूची आपको उपलब्ध करा दी जायेगी। आप इसके माध्यम से उनका इस्तेमाल कर पायेंगे। बंगाल में विभिन्न तरह के कार्य करेंगे। गरीबों के लिए सस्ती दर के मकान का भी निर्माण करें। कुछ प्रमोटर ब्लैक लिस्टेड हैं। रुपये लेकर बिल्डिंग नहीं देते हैं। ऐसी शिकायत आने पर उन्हें आप भी ब्लैक लिस्ट करें। समाज में कुछ अच्छे और कुछ बुरे लोग होते हैं। ऐसे बहुत मामले आये हैं। आपलोग जिम्मेदारी लें कि ऐसा न हो। स

Leave a Reply