इंडिया पावर ने रामकृष्ण मिशन प्राइवेट आईटीआई, आसनसोल के 20 जरूरतमंद छात्रों को प्रदान की छात्रवृत्ति
बंगाल मिरर, आसनसोल: आसनसोल-रानीगंज क्षेत्र में संचालित एक प्रमुख बिजली कंपनी इंडिया पावर ने अपनी सीएसआर पहल के प्रोजेक्ट बिकाश के तहत रामकृष्ण मिशन प्राइवेट आईटीआई, आसनसोल के वंचित परिवारों के 20 मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की। इसमें इलेक्ट्रीशियन कोर्स के 10 छात्र, वेल्डर कोर्स के 5 छात्र और कंप्यूटर एप्लीकेशन कोर्स के 5 छात्र शामिल रहे। आर्थिक चुनौतियों का सामना करने वाले योग्य लोगों के कौशल विकास में सहायता करने के उद्देश्य से इंडिया पावर द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्ट विकास का यह चौथा संस्करण है।









स्नातक समारोह संस्थान में सोमेश दासगुप्ता, पूर्णकालिक निदेशक, आईपीसीएल, श्री पार्थ चटराज, महाप्रबंधक, मानव संसाधन, आईपीसीएल और स्वामी भरुपानंदजी महाराज, सहायक सचिव, रामकृष्ण मिशन प्राइवेट आईटीआई, आसनसोल की उपस्थिति में हुआ।




समारोह में बोलते हुए, इंडिया पावर के निदेशक, श्री सोमेश दासगुप्ता ने कहा, “इंडिया पावर इस तरह के महान मिशन का हिस्सा बनकर खुश है। रामकृष्ण मिशन प्राइवेट आईटीआई के साथ हमारा जुड़ाव मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि संस्थान न केवल अपने छात्रों की पेशेवर क्षमताओं को निखारता है बल्कि उनकी आत्मा का भी पोषण करता है। हम और अधिक बच्चों को उनके सपने पूरे करने में मदद करने के लिए तत्पर हैं।
- আসানসোলে আন্তঃস্কুল ফুটবল প্রতিযোগিতায় চ্যাম্পিয়ান শ্রীপুর
- ইসিএলের সদর দফতর সিটুর সভা বেসরকারিকরণ, পুনর্বাসন ছাড়া উচ্ছেদ ও বিদ্যুৎ সংযোগ বিচ্ছিন্ন করার বিরুদ্ধে আন্দোলনের ডাক
- दुर्गापुर में पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, 1 गिरफ्तार, 10 हिरासत में; कई पेनड्राइव, एटीएम कार्ड और हार्ड डिस्क बरामद
- দুর্গাপুরে পুলিশের দুটি বড়সড় অভিযান গ্রেফতার ১, আটক ১০, উদ্ধার একাধিক পেনড্রাইভ, এটিএম কার্ড ও হার্ডডিস্ক
- SAIL–ISP Secret Ballot Election में ISP Permanent Workers Union की भागीदारी पर महत्वपूर्ण निर्णय

