ASANSOLBARABANI-SALANPUR-CHITTARANJAN

तृणमूल कार्यकर्ता पर बम-गोली से हमला

बंगाल मिरर, आसनसोल: विधानसभा चुनाव से पहले ही हिंसा का दौर शुरू हो चुका है। बाराबनी विधानसभा के अंतर्गत गौरान्डी के पानुरिया दुर्गामंदिर के पास बीती रात सरस्वती पूजा विसर्जन कर घर लौटते समय तीन बदमाशों ने क्षेत्र के एक तृणमूल कार्यकर्ता सनोज सिंह पर बम व गोली से हमला कर दिया।

हमलावर बम गोली चलाकर फरार हो गया। मौके पर तृणमूल नेता विश्वजीत सिंह और इंद्रजीत सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने सनोज सिंह को घायल अवस्था में आसनसोल जिला अस्पताल लाया गया। घायल तृणमूल कार्यकर्ता सनोज सिंह ने आरोप लगाया कि बदमाश सभी भाजपा कार्यकर्ता थे।

इनके नाम हैं बबलू सिंह, मुन्ना तिवारी और दीपक सिंह। तृणमूल नेता विश्वजीत सिंह ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेतृत्व इस तरह से शान्त बाराबनी को अशांत करने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसका परिणाम अच्छे नहीं होंगे। हालांकि घायल तृणमूल कार्यकर्ता सनोज सिंह के बांह में एक गोली फांसी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। दूसरी ओर पुलिस मामले को लेकर इलाके में गश्ती तेज कर दी है। इलाके में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे उसके लिए पुलिस को इलाके में तैनात किया गया है। इस घटना में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Leave a Reply