ASANSOL-BURNPUR

Bridge on Damodar River : सेतु बंधन कमेटी का आन्दोलन, पूछ रही जनता कब बनेगा

बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Demand of Bridge on Damodar River ) दामोदर नदी पर पुल बनाने की मांग को लेकर  सेतु बंधन कमेटी द्वारा सोमवार को बांस के अस्थायी पुल  पर धरना  प्रदर्शन किया  गया। आसनसोल के बर्नपुर और बांकुड़ा जिले के बीच इस पुल की मांग दशकों से की जा रही है। इस्पात मंत्रालय द्वारा पुल का  शिलान्यास किये जाने के  15 साल बीतने के बाद भी पुल नहीं बना। वहीं इसे लेकर अब राजनीतिक खींचतान भी हो रही है। पुल ने होने से लोगों को होनेवाली  परेशानी को देखते  हुए अब स्थानीय  लोग आन्दोलन पर उतर आये हैं। 

Bridge on Damodar River

फेडरेशन आफ साउथ बंगाल चैंबर्स आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज द्वारा भी लगातार यहां पुल की मांग की जा रही है।दामोदर नदी पर पुल बनने से  आसनसोल  यानि की  पश्चिम बर्द्धमान जिले से बांकुड़ा और पुरुलिया की कनेक्टिविटी बढ़ जायेगी। यहां से बिहारीनाथ मंदिर जाने की दूरी  भी कम हो जायेगी। वहीं  लोगों  को  पुरुलिया एवं बांकुड़ा जाने में काफी समय की बचत होगी। इलाके में व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेगी। रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष  अवसर बढ़ेंगे। इन तीन जिलों के लिए यह पुल एक नया आयाम स्थापित कर सकती है।

आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल कई बार कह चुकी है कि कां की सरकार खेला, मेला तथा क्लबों को पैसा दे रही है। लेकिन एक ब्रिज तैयार करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है। 34 वर्ष वामफ्रंट सरकार, 11 वर्ष तृकां की सरकार ने राज किया, मगर एक ब्रिज नहीं बना पायी। नदी पर ब्रिज बनाने के लिए राज्य सरकार को बोलना होगा, केंद्र मदद को तैयार है। बार-बार कहने पर भी राज्य सरकार कोई पहल नहीं कर रही है। यहां छह बजे के बाद नाव नहीं चलती। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है।

( Bridge on Damodar River) वहीं राज्य के कानून ए‌वं लोक निर्माण मंत्री मलय घटक ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पुल निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। गौरतलब है कि करीब 15 साल पहले केन्द्र सरकार की ओर से यहां पुल बनाने की घोषणा की गई थी। शिलान्यास भी किया गया था। लेकिन आज तक यहां पुल नहीं बना।

read also : Asansol में MIC क्यों नहीं बना अब तक, बोले मंत्री

Leave a Reply