आसनसोल में ” मनसा देवी माता ” की अष्टधातु की प्रतिमा के स्वागत और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी
बंगाल मिरर, आसनसोल : शिल्पांचल आसनसोल में ” मनसा देवी माता ” की अष्टधातु की प्रतिमा के स्वागत और दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। अष्टधातु से बनी 35 किलोग्राम वजन की प्रतिमा जो पुरी के गोवर्धन मठ से चलकर पुरी के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की जन्मभूमि मधुबनी जिला के हरिपुर 29 अप्रैल को पहुंचेगी का स्वागत आसनसोल में भक्तों एवं शिल्पांचल के जनगण के द्वारा किया गया। जुुबलीमोड़ से पचगछियाआनन्देश्वर महादेव मंदिर तक शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
उल्लेखनीय है कि पुरी गोवर्धन मठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के जन्म स्थान मधुबनी के हरिपुर में मनसा माता का भव्य मंदिर बनाया गया है। जिसमें उड़िसा के पुरी के विश्वविख्यात कारीगरों ने मंदिर एवं माता की मुर्ती का निर्माण किया है। मई महीने के 24 तारीख को इस मंदिर में मनसा माता का प्राण प्रतिष्ठा में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती स्वयं उपस्थित रहेंगे ।













आसनसोल चेम्बर आफ कामर्स के सचिव शम्भू नाथ झा ने बताया कि मनसा माता के दर्शन के लिए भक्तगण बेसब्री से इंतजार कर रहें थे। मनसा माता की शोभायात्रा पुरी से आरंभ होकर आसनसोल होते हुए जा रही है जो बहुत ही सौभाग्य की बात है। पंचगछिया स्थित आनन्देश्वर महादेव मंदिर में शाम को भजन कीर्तन का आयोजन है । रात्रि विश्राम के बाद शोभायात्रा देवघर भागलपुर बेगुसराय समस्तीपुर होते हुए 29 अप्रैल को मधुबनी पहुंचेगी ।
आसनसोल में शोभायात्रा का स्वागत एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरव मिश्रा , विवेकानंद ठाकुर , इंद्रजीत दे , विपुल मिश्रा , राहुल उपाध्याय ,शुशांत मिश्रा की सक्रिय भूमिका रही।आनन्देश्वर महादेव मंदिर समिति , आसनसोल मिथिला चेतना सांस्कृति समिति ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया
- সাফাইয়ের কর্মীরা জঞ্জাল সাফাই করতে গিয়ে মানুষজনের ক্ষোভে পড়ে মারধর খেয়ে পুলিশের দ্বারস্থ হল
- বিয়ের কার্ড দিতে গিয়ে মাইথনের ব্রিজে মর্মান্তিক পথ দুর্ঘটনায় বাবার মৃত্যু, জখম ছেলে
- পাণ্ডবেশ্বরে তৃণমূলে ভাঙ্গন ইস্তফা প্রধান, উপপ্রধান সহ ৮ জন গ্রাম পঞ্চায়েত সদস্যর
- দীর্ঘ প্রতীক্ষার অবসান, চেম্বার পেলেন আসানসোল পুরনিগমে বিরোধী দলনেত্রী মানুষের স্বার্থে আরো সক্রিয় হওয়ার বার্তা চৈতালি তিওয়ারির
- कोलकाता में आयोजित अभिनंदन समारोह में एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान (एफके) को “इंटरनेशनल बुद्धा पीस अवार्ड 2026” से सम्मानित किया


