Asansol : सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बंगाल मिरर, काजल मित्रा, कुल्टी : ( Asansol News Today In Hindi ) आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र के चौरंगी फांड़ी अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोदोवीटा मोड़ पर हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार एक चार पहिया मारुति बलेनो कार झारखंड से कोलकाता की ओर आ रही थी और उसी समय एक मोटरसाइकिल सवार कोदोविटा मोड़ पर सड़क पार कर रहा था। ततभी बलेनो कार ने बाइक को जोर से टक्कर मार दी और मारुति चार पहिया बलेनो ने नियंत्रण खो दिया और कोलकाता जाने वाली सड़क पर डिवाइडर को पार कर गया!













चौरंगी फाड़ी की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल मोटरसाइकिल सवार पुलिस एंबुलेंस में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, कार सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं। वे मुर्शिदाबाद जा रहे थे! हालांकि, मोटर बाइक सवार का समाचार लिखे जाने तक पहचान नहीं हो पाई थी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मोटर बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया।
- प्रतिभागियों के ज्ञान और आत्मविश्वास की हुई शानदार परीक्षा
- আসানসোলে স্কুটি বাঁচাতে গিয়ে ডিভাইডারে ধাক্কা, পাশের লেনে উল্টালো চারচাকা গাড়ি, আহত চালক
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশের হাতে বিশেষ ” মোবাইল ফরেনসিক ভ্যান “
- Asansol – Durgapur Police फॉरेंसिक जांच और मजबूत, मोबाइल फॉरेंसिक वैन की शुरुआत
- आग बुझाने की क्षमता बढ़ी दुर्गापुर दमकल विभाग को मिला अत्याधुनिक बड़ा लैडर

