ASANSOL

Asansol : टोटो में गांजा जब्त, 2 महिला समेत 3 गिरफ्त में

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News in Hindi ) आसनसोल उत्तर थाना इलाके  में फिर गांजा बरामद किया गया। आसनसोल  उत्तर थाना के  कल्याणपुर हाउसिंग इलाके में टोटो से करीब 24 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन को गिरफ्तार किया। घटनास्थल पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे और मामले की छानबीन में जुड़ गए हैं उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही भारी मात्रा में गांजा के साथ चार लोगों को पकड़ा गया था उनके पास से करीब 2 क्विंटल गांजा बरामद हुआ था।

बताया जाता है कि यह गांजा पहले ओडिशा से पुरुलिया वहां से कुल्टी लाया गया । अब से बीरभूम ले जाने की योजना थी। उल्लेखनीय है कि अक्सर रेलपार अंचल में नशीले पदार्थों की बिक्री के आरोप लगते रहे हैं। इसे लेकर रेलपार में कुछ वर्ष पहले बड़े पैमाने पर आन्दोलन भी किया गया था। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दल के लोग भी शामिल हुए थे। जिस तरह से इस अंचल में गांजा बरामद हो रहा है। लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या क्षेत्र में गांजा तस्करों की सक्रियता अधिक है।

Leave a Reply