ASANSOL

Asansol के अभय और आलिया का ICSE में परचम

आल इंडिया में दूसरे तथा राज्य में पहले स्थान पर, अहेली राज्य में तीसरी

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( ICSE Toppers of Asansol ) रविवार को जारी आईसीएसई के रिजल्ट में आसनसोल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। दो विद्यार्थी जहां आल इंडिया में दूसरे और राज्य में पहले स्थान पर हैं वहीं एक छात्रा राज्यमें तीसरे स्थान पर है। आसनसोल के अभय कुमार सिंघानिया और आलिया रफत आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में बंगालकी टॉपर हैं। 500 में से उनके प्राप्त अंक 498 हैं। यह 99.6 प्रतिशत है। बताया जा रहा है कि इन दोनों ने अखिल भारतीय मेरिट सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। इसी तरह, आसनसोल के अहेली दत्ता ने 496 अंक हासिल किया और बंगाल में तीसरे स्थान पर रही।

आसनसोल के राहालेन निवासी अभय कुमार सिंघानिया  सेंट पैट्रिक स्कूल, आसनसोल के छात्र है हुए। पिता प्रवीण सिंघानिया अंडाल के कजोड़ा में एक निजी संस्था में काम करते हैं। मां गृहिणी हैं। अभय अब आईआईटी की पढ़ाई कर इंजीनियर बनना चाहता है।  वह दुर्गापुर में एक निजी कोचिंग संस्थान से तैयारीकर रहा है। पढ़ाई के अलावा पेंटिंग करना उनका शौक है। उसके शानदार प्रदर्शन पर स्कूल के प्रिंसिपल नाइडल डिसूजा, आसनसोल चैंबर के सलाहकार नरेश अग्रवाल, महावीर स्थान के अरुण शर्मा, एसबीएफसीआई के जगदीश बागड़ी, वीके ढल्ल आदि ने बधाई दी।

इसी तरह, एजी चर्च हाई स्कूल, आसनसोल से आलिया रफत इस साल ने 498 अंक हासिल किये। उनका घर इस्माइल, आसनसोल में है। आलिया के पिता अफसर आलम कुल्टी में सरकारी प्राइमरी स्कूल में पढ़ाते हैं। मां गृहिणी हैं। आलिया ने कहा कि उनका 98 फीसदी अंक आना तय था। क्योंकि स्कूल में उसके परिणाम काफी अच्छे थे। पढ़ाई के अलावा आलिया को कहानी की किताबें पढ़ना, ड्राइंग करना और संगीत सुनना पसंद है। भविष्य में उनका सपना एक अच्छा डॉक्टर बनना और  लोगों के सेवा  का प्रयास करना है। अब उन्होंने बर्नपुर के एक निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में दाखिला लिया है। अहेली दत्त ने आलिया के साथ आसनसोल के एजी चर्च स्कूल में पढ़ाई की।आसनसोल के मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, घोषित उपमेयर अभिजीत घटक और वसीम उल हक ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी।

Leave a Reply