BREAKING : Narada मामले पर आज हाईकोर्ट नहीं होगी सुनवाई
कल मामले की सुनवाई होने की संभावना
बंगाल मिरर, एस सिंह : नारद मामले Narada को लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट में आज सुनवाई नहीं होगी। हाईकोर्ट की ओर से निर्देश जारी किया गया कि अपरिहार्य कारणों से आज कलकत्त हाईकोर्ट के प्रथम डिवीजन बेंच नहीं बैठेगी। इसी बेंच में नारद मामले की सुनवाई होनी थी। इस स्थिति में आज भी नेताओं को जमानत नहीं मिलेगी।
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20230207-WA0151-e1698295248979.webp?resize=768%2C512&ssl=1)
![](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/IMG-20210520-WA0113.jpg?resize=331%2C500&ssl=1)
उल्लेखनीय है कि बुधवार को कलकता हाईकोर्ट में डिविजन बेंच के सामने करीब ढाई घंटे तक सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई की तरफ से सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता और आरोपियों की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी एवं अन्य ने दलील पेश की। कल पुन: इस मामले की सुनवाई होगी। तब तक दो मंत्रियों समेत चारों नेताओं को जेल में ही रहना होगा। गौरतलब है कि तीन नेता अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं।
![narada](https://i0.wp.com/bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2021/05/FB_IMG_1621392574327.jpg?resize=500%2C301&ssl=1)
Read Also Narada में फिर नाटकीय मोड़, CM,कानून मंत्री, सांसद कल्याण को बनाया आरोपी