ASANSOL

सवेरा वृद्धा आश्रम में सामाजिक संस्था पोरसी दी सहायता सामग्री

बंगाल मिरर, आसनसोल : निगम के वार्ड संख्या 55 के टीएमसी मैदान स्थित सवेरा वृद्धा आश्रम में सामाजिक संस्था पोरसी की और से वहां रह रहे वृद्ध लोगों में फल, टूथपेस्ट, ब्रश, वाशिंग पाउडर, साबुन, तेल, मास्क और महिलाओं को नाइटी उपहार स्वरुप दिया। मौके पर संस्था के अध्यक्ष प्रनती बंदोपाध्याय, सचिव चन्दन चटर्जी, सांतनु दे, मुनमुन चक्रवर्ती, केका चटर्जी, सोनाली पोद्दार, संदीप पीटर और स्थानीय वार्ड अध्यक्ष शंकर चक्रवर्ती मोजूद रहें।

संस्था की अध्यक्षा प्रनती बंदोपाध्याय ने बताया की आज के कार्यक्रम रेबा चटर्जी के दिवंगत पति देव कुमार चटर्जी के याद में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा की संस्था द्वारा हमेशा ही इस तरह का कार्क्रम का आयोजन किया जाता है और आगे भी हमलोग असहाय और गरीब लोगों की मदद करते रहेंगे।

Leave a Reply