Thursday, July 23, 2026
Latest:

Bengal Mirror

Think Positive

Bengal Mirror
Thursday, July 23, 2026
Latest:
Bengal Mirror
DURGAPUR

Durgapur Steel Plant में भयावह आग

बंगाल मिरर, दुर्गापुर:  ( Durgapur Steel Plant ) दुर्गापुर स्थित स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड ( SAIL ) के दुर्गापुर स्टील प्लांट प्लांट में एक और हादसा.।  हालांकि, इस बार कोई भी कर्मचारी घायल नहीं हुआ।  इस बार कारखाने कारखाने के अंदर लगी भीषण आग से कर्मचारियों में काफी दहशत फैल गई.  आग बुझाई जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7-7.30 बजे दुर्गापुर स्टील प्लांट के आरएमएचपी (रॉ मटेरियल हैंडलिंग प्लांट) सेक्शन में जंक्शन नंबर 25 पर शूट में नई लाइनर प्लेट लगाई गई।  वहीं से संभवत: कोक बेल्ट में आग लग गयी। वहां से आग धीरे-धीरे जंक्शन नंबर 25 तक फैल गई।  बेल्ट चलाते समय संचालकों ने देखा तो अधिकारियों को सूचना दी।  दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं।  हालांकि, आग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि कई घंटे बीत जाने के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *